फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाइक टकराने के बाद विवाद में काटीं युवक की अंगुलियां, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

Tue, 06 Dec 2022 02:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में मामूली बात को लेकर हुए झगड़ में एक युवक की अंगुलियां काट दी गई। आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया था। 
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र के एसएन तिराहे पर बाइक टकराने को लेकर सोमवार रात विवाद हो गया। पिता-पुत्र ने मिलकर दूसरे बाइक सवार पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। युवक की तीन अंगुलियां काट दीं। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


मोती कटरा क्षेत्र के महादेव गली निवासी अंकित और रोहित कैटरिंग का काम करते हैं। अंकित के बड़े भाई विशाल ने बताया कि रात तकरीबन 8:30 कैटरिंग और घर का सामान लेने के लिए अंकित और मोहित नूरी दरवाजे जा रहे थे। इसी दौरान एसएन पुरानी इमरजेंसी बॉयज हॉस्टल तिकुनिया पर रॉग साइड से आ रहे युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

धारदार हथियार से किया था हमला 

टक्कर लगने से अंकित और मोहित  गिर गए। इसके बाद जब अंकित ने गलत दिशा में बाइक चलाने का विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। इतने में पीछे से उसका पिता धारदार लेकर दौड़ता हुआ आया और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में अंकित ने हाथ आगे किया, तो उसकी अंगुलियां कट गई। 

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर एक युवक को मौके से पकड़ लिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। एमएम गेट थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें