फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ट्रैक्टर से गिरा युवक, ऊपर से गुजर गया पहिया; दर्दनाक मौत

Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

युवक अपने बड़े भाई के साथ देर रात घर लौट रहा था। ट्रैक्टर बड़ा भाई चला रहा था। अचानक छोटा भाई गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव धोलेश्वर के पास रविवार की रात करीब 9.30 बजे भाई के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर आ रहा युवक अचानक गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर बड़ा भाई चला रहा था। उसने हादसे की जानकारी परिजन को दी। एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा निवासी सोनपाल सिंह (28) की मौत हुई है। मृतक के भाई धर्मेंद सिंह ने बताया कि वह खुद ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि सोनपाल किनारे बैठा था। हम दोनों सिकंदराराऊ से ट्रैक्टर की चारा कूटने वाली मशीन को सही कराकर रविवार की रात घर लौट रहे थे। कोहरा अधिक होने की वजह से गांव धोलेश्वर के पास ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में चला गया। इसकी वजह से ट्रैक्टर पर बैठा सोनपाल आगे गिर गया।

जब तक संभल पाता और मुझे पता लगता, ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से चढ़ता हुआ निकल गया। इसकी वजह से भाई गंभीर हालत में पहुंच गया। अकेले होने की वजह से उठाकर चिकित्सक के पास ले जाने में असमर्थ था। तब फोन कर परिजन को सूचना दी। उनके पहुंचने पर चिकित्सक के पास लेकर गए, वहां मृत बता दिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि युवक का खुद के ही ट्रैक्टर से हादसा हुआ है। सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

वहीं थाना व कस्बा अवागढ़ में बाइकों की भिड़ंत सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे हो गई। इसमें घायल अरविंद कुमार निवासी खेरिया थाना अवागढ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि सलमान निवासी सुल्तानपुरी नई दिल्ली और मस्ताना निवासी जलालपुर थाना बागवाला को भी हादसों में घायल होने पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें