फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में रहें सावधान: निमोनिया और अस्थमा का बढ़ा खतरा, मैनपुरी में बच्चे सहित तीन की मौत

Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सर्दी में अस्थमा के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत  है तो वहीं बच्चों का भी बचाव करें। मैनपुरी में अस्थमा और निमोनिया से पीड़ित बच्चों सहित तीन की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में पिछले एक महीने से सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया और अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ चली हैं। अस्थमा और निमोनिया से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत भी हो रही हैं। सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक जिला अस्पताल में ही भर्ती था। बच्चे सहित दो को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की सुबह से ही भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 569 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें सर्दी जुकाम, निमोनिया और अस्थमा के मरीजों की संख्या अधिक थी। शहर के निकटवर्ती गांव गनेशपुर निवासी सुनीता देवी के एक माह के बच्चे को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार की रात उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी 64 वर्षीय केदारनाथ को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला भोजपुरा निवासी 82 वर्षीय गोविंदराम को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रविवार को परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दो मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे, एक की उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें