फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: रात को घर में घुसकर युवक ने किशोरी के संग किया दुष्कर्म, शादी में गए थे परिजन; हालत गंभीर

Wed, 24 Apr 2024 07:55 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की हालत बिगड़ गई। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन कुरावली सीएचसी ले गए, लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया। पीड़िता का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति सोमवार को अपने परिजनों के साथ अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर उनकी तीन नाबालिग बेटियां और वृद्ध पिता थे। सोमवार की देर रात उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने फोन कर बताया कि एक युवक रात को घर में घुस आया और उसके कमरे में दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। पिता ने तुरंत ही अपने चचेरे भाई को घर भेजा तो पीड़िता की हालत खराब थी। 

लहूलुहान हालत में परिजन उपचार के लिए कुरावली सीएचसी पर ले गए, लेकिन वहां हालत को देखते हुए भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद परिजन ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने गांव पहुंच कर जानकारी जुटाई। पीड़िता के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें