फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक की संदिग्ध हालात में माैत...पड़ोसी बोले-भाई ने कैंची मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 May 2025 10:49 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि युवक का भाई से विवाद हुआ था। इसके बाद पेट में कैंची मारकर भाई भाग गया। जिससे युवक की माैत हुई है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के राहुल नगर में शुक्रवार की रात की दो भाइयों में विवाद के बाद एक भाई घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पड़ोसियों ने भाई पर कैंची मारकर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक परिजन ने शव दफना दिया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के राहुल नगर में रहने वाले शहजाद (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। आसपास के लोगों में चर्चा है कि शुक्रवार की रात को उसका अपने भाई से विवाद हुआ था। इसी विवाद में भाई ने उसके पेट में कैंची मार दी। वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद भाई भाग निकला। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सुबह घरवालों ने शहजाद को आनन फानन में दफना दिया।

 
विज्ञापन

इस दौरान भी उसका भाई घर नहीं लौटा। लोगों का कहना है कि अगर हादसा था तो भाई अंतिम संस्कार में क्यों नहीं आया। दोपहर बाद थाना जगदीशपुरा पुलिस ने जांच की। मृतक के माता-पिता का कहना है कि शहजाद नशे में सीढि़यों से गिर पड़ा। सीढि़यों का एक कोना उसके पेट में घुस गया। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे मगर तब तक मौत हो चुकी थी। 

शहजाद के परिजन ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इस संबंध में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने जांच की है मगर हत्या जैसी कोई बात प्रकाश में नहीं आई। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें