रो-रोकर बेसुध हुई मां
होली के त्योहार से पहले व्यापारी की मौत से परिवार के साथ-साथ मोहल्ले में मातम पसर गया। व्यापारी वर्ग में शोक की लहर है। मृतक की मां डोली रो रोकर कह रही थी कि जो रोटी जीवन देने वाला होती है, वही उनके लाडले की मौत का कारण बन गई। एक पल में ही परिवार की खुशियां चूर-चूर हो गईं।
मृतक के पिता पंकज का कहना है कि उनका बेटा परिवार में सबसे बड़ा था। एक बेटा और एक बेटी और हैं। बड़ा बेटा अनुज था, जिसकी शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। कुछ जगह बातचीत भी चल रही थी। इसी साल शादी की तैयारी में थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
खाना खाते समय बरतें सावधानी
सोरों चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश ने कहा कि खाना खाते समय बातचीत न करें। खाना खाएं तो पानी अवश्यक साथ रखें, यदि खाना अटके तो पानी पिएं। लेट कर न तो कुछ खाएं और न ही पानी पिएं। टीवी देखते समय खाना खाने से परहेज करें। खाने को ठीक से चबाने के बाद ही निगलें।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।