फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीट ले गया कंटेनर, आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की मौत

Wed, 22 Jun 2022 09:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कंटेनर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी युवक की बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर चालक युवक क को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। उसकी बाइक और हेलमेट कट पर ही पड़ी रह गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही ने बताया कि मृतक के पास से एक आईडी कार्ड और मोबाइल बरामद हुआ था। इससे उसकी पहचान कानपुर के विमल के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। हादसा करने वाले कंटेनर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 

कंटेनर और बाइक आईएसबीटी से सिकंदरा वाली लेन पर थे। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी थी। इससे युवक कंटेनर में फंस गया। वह करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। इसके बावजूद चालक ने कंटेनर को नहीं रोका। उसे भगा ले गया। पास स्थित होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें