फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर वालों से कहा दोस्त से मिलकर आता हूं, फिर घर पहुंची उसकी डेडबॉडी

Mon, 05 Feb 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में हरीपर्वत के पीर कल्याणी में रविवार दोपहर दोस्त से मिलने आए युवक की अचानक मौत हो गई। वह मोबाइल चला रहा था। 
विज्ञापन


तभी जमीन पर गिर पड़ा। दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।

आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 निवासी वचन सिंह उर्फ बंटी (27) पुत्र नरेंद्र सिंह कारपेंटर था। वह दोपहर दो बजे पिता से कहकर निकला कि दोस्त उमेश वर्मा से मिलने पीर कल्याणी, हरीपर्वत जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

उमेश एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। उमेश से मिलने के दौरान बंटी दुकान के बाहर बैठकर मोबाइल चला रहा था। अचानक बंटी की तबीयत खराब हो गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। 

यह देखकर परचून दुकानदार ने उमेश को बताया। उमेश बंटी को लेकर स्कूटर से एक निजी अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे एसएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी पर थाना हरीपर्वत पुलिस आ गई। बाद में मृतक के परिवारीजन आ गए। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले भी बंटी की तबीयत खराब हो गई थी। वह बेहोश होकर गिर पड़ा था। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

बंटी के पिता भी कारपेंटर हैं। बंटी इकलौता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां परमजीत बेसुध हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें