समाज के लोग टैंक के अंदर फंसे पिता-पुत्र को निकालने में जुट गए। घटना के बाद मकान स्वामी चंचल और मुकेश भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद टैंक में फंसे पिता-पुत्र को बाहर निकाला। तब तक ऋतिक की मौत हो चुकी थी। उसका पिता बेहोश था।
परिजनों ने अभी नहीं दी तहरीर
पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ऋतिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि युवक टैंक की सफाई करने उतरा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।