फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना बना जानलेवा, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

Mon, 23 Sep 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में बाइक चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करना एक युवक के लिए जानलेवा बन गया। आगरा-ग्वालियर राजमार्ग स्थित मुबारकपुर मोड़ पर रविवार दोपहर अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी बहन दूर जा गिरी। इससे वो बच गई। युवक बाइक चलाते समय मोबाइल पर बातें कर रहा था। तभी यह दुर्घटना हुई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
 
जितेंद्र (25) पुत्र भगवान सिंह निवासी कुसैरा थाना मनिया, धौलपुर (राजस्थान) अपनी बहन को उसकी ससुराल से विदा कराकर बाइक से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वो बाइक चलाते समय मोबाइल पर बातें कर रहा था, तभी अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन


युवक का सिर डिवाइडर के ऊपर लगी लोहे की ग्रिल से जा टकराया। इससे युवक और उसकी बहन गिर गई। गंभीर चोट लगने से जितेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना इरादतनगर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें