फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने राजमार्ग किया जाम; घंटों चला हंगामा

Mon, 21 Oct 2024 11:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में चार दिन पहले जेसीबी की चपेट में आने से युवक घायल हुआ था। बीती रात उसकी मौत हो गई। लोगों ने वाहन की बरामदगी और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने राजमार्ग किया जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सोमवार को आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन ने वाहन की बरामदगी और मुआवजे की मांग की। कहा कि पुलिस ने तहरीर में उल्लिखित वाहन के स्थान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


हादसा इरादतनगर थाना क्षेत्र के नगला इमली के पास 16 अक्तूबर की रात हुआ था। यहां सैंया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी राजवीर (24) जेसीबी की चपेट में आ गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। 

रविवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सोमवार दोपहर परिजन सहित अन्य ग्रामीणों ने गढ़ी नौहवार मोड़ के पास आगरा -ग्वालियर राज मार्ग पर युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को बरामद करने के अलावा मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी कुछ आक्रोशित लोगों ने धक्का मुक्की की। मार्ग पर एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति बिगड़ती देख अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें