फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंडर ग्राउंड केबल कटने से बंद रही बिजली

Mon, 21 Oct 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगरिया के पास अंडर ग्राउंड केबल कटने से नगरिया क्षेत्र की बिजली चार घंटे तक बंद रही। बिजली बंद होने से नगरिया क्षेत्र में रहने वाले लोग परेशान हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने केबल जोड़ने के बाद बिजली चालू करा दी।
विज्ञापन


रविवार की शाम को नगरिया क्षेत्र में एक जमीन पर जमीन मालिक द्वारा जेसीबी से काम कराया जा रहा था। जेसीबी से जमीन पर की जा रही खुदाई के दौरान अंडर ग्राउंड केबल कट गई। अंडर ग्राउंड केबल कटने से इलाके की बिजली बंद हो गई। नगरिया, ताल दरवाजा, भरतवाल, पुरोहिताना क्षेत्र के लोग परेशान हुए। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रुम में दी। जानकारी होने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। केबल जोड़ने के बाद रात लगभग नौ बजे बिजली चालू करा दी।

सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर लाइन में फाल्ट होने से बिजली बंद की गई। देवी रोड, धारऊ रोड, कचेहरी रोड, अवध नगर, गोलाबाजार, हिंदपुरम कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, छपट्टी में लाइन में फाल्ट होने से दिन में अलग अलग लगभग दो घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें