फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी की सड़कों पर बंदरों का आतंक, बाइक सवार युवक की ले ली जान

Mon, 08 Oct 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बंदरों ने ली बाइक सवार की जान
विज्ञापन
आगरा के एमजी रोड पर सोमवार दोपहर बंदरों ने हादसा करा दिया। बाइक से जा रहे इंश्योरेंस कंपनी के जांच अधिकारी के रास्ते में तीन बंदर आ गए। ब्रेक लगाने से वो बाइक सहित गिर पड़े। उनके सिर में चोट लगी। राहगीरों ने एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां कर्मचारी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कालिंदी पुरम निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह सिसौदिया पुत्र राम प्रताप सिसौदिया एक इंश्योरेंस कंपनी में जांच अधिकारी थे। सोमवार दोपहर ढाई बजे नालबंद से राजामंडी की ओर बाइक से आ रहे थे। आगरा कॉलेज के सामने क्षेत्र बजाज कमेटी का ऑफिस है। यहां से तीन बंदरों ने सड़क पर छलांग लगा दी। 

रास्ते पर अचानक बंदर आने के कारण शैलेंद्र ने बचने के लिए ब्रेक लगाए, लेकिन बाइक पर संतुलन नहीं रह सका। इस कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। शैलेंद्र भी सड़क पर गिर गए। उनका सिर फुटपाथ के पास की दीवार से टकरा गया। उनके चोट लगी। यह देखकर लोग जुट गए। 
विज्ञापन

काश, बच जाती जान

दो राहगीर उन्हें ऑटो से एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मृतक की पत्नी आ गईं। बाद में वो शव को घर लेकर चली गईं। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

शैलेंद्र के सिर में चोट लगी थी, उस समय काफी भीड़ जुट गई थी। मगर, कोई व्यक्ति उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाना नहीं चाहता था। कुछ लोग तो इंसानियत न दिखाते हुए मोबाइल से वीडियो और फोटो भी बनाने लगे। मगर, तभी बाइक से जा रहे लायर्स कालोनी निवासी संदीप चौधरी और विनायक नगर निवासी मुकेश सक्सेना आगे आए। 

उन्होंने शैलेंद्र को उठाया। उनके सिर पर रुमाल बांधा। इसके बाद एक ऑटो रोककर उसमें बैठा दिया। अस्पताल लेकर आए, लेकिन शैलेंद्र की मौत हो गई। दोनों को इस बात का अफसोस था कि शैलेंद्र को नहीं बचा सके। उनका यही कहना था कि अगर, थोड़ी से जल्दी आ जाते तो जान बच जाती।
विज्ञापन

सांसों की उम्मीद पर पुलिस से लगाई गुहार 

जब पत्नी इमरजेंसी आई तो पति को स्ट्रेचर पर देखकर हाल बेहाल हो गया। उन्हें लगा कि चिकित्सकों ने ठीक से चेक नहीं किया है। इस पर उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि पति को किसी निजी अस्पताल में ले चलें। उनकी सांसें चल रही हैं। 

बाद में पुलिस ने एंबुलेंस से हाईवे स्थित एक अस्पताल में भेजा, वहां भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस पर शव को परिजन अस्पताल लेकर चले गए। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्हें परिजन किसी तरह संभाल रहे थे।

हेलमेट नहीं पहना था

लोहामंडी पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार ने सिर पर हेलमेट नहीं लगाया था। उनके चोट भी सिर में लगी थी। अगर, वो हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें