फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी गलती और चली गई जान: सड़क पार कर रहे युवक को नहीं दिखी बाइक, जोरदार टक्कर से हो गई मौत

Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने रौंद दिया। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल  हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई।  
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में आगरा रोड पर रविवार की देर शाम सड़क पार कर रहे एक युवक बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। वहां से आगरा ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


काेतवाली के राजपूत नगर नवीन मंडी के सामने रहने वाला दीपक कुमार (40) मंडी के पास ही रजाई में रुई भरने का काम करता था। रविवार की देर शाम वह लघुशंका करने के लिए गया था। वापस लौटते समय वह सड़क पार कर रहा था। तभी आगरा रोड से शहर की ओर आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 हालत में सुधार न होने के चलते सोमवार की सुबह आगरा ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस आ गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। एक बाइक सवार चोटिल भी हुआ है। हादसे में दीपक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें