फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Pump Subsidy: किसानों के लिए अनुदान पर सोलर पंप पाने का मौका, ऐसे करें आवेदन

Tue, 16 Jan 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सिंचाई में इस्तेमाल हो रही  बिजली के बिल से किसानों को निजात दिलाने के लिए  सोलर पंप पर अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना के तहत सोलर पंप लगाने पर 2.66 लाख रुपये तक सब्सिडी मिल सकेगी।
 
विज्ञापन
सोलर सिंचाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाने पर किसानों को 1.39 से 2.66 लाख रुपये तक सब्सिडी मिलेगी। तीन से 10 हॉर्स पावर तक की पंप पर सब्सिडी के लिए 180 किसानों का लक्ष्य है।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम मिश्र के अनुसार सोलर पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.gov.in के माध्यम से होगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम सोलर पंप) नाम से योजना है।

ऑनलाइन बुकिंग के साथ पांच हजार रुपये टोकन मनी जमा कराना होगा। तीन एसपी की सबमर्सिबल पर 2.32 लाख रुपये लागत आएगी। 1.39 लाख सब्सिडी होगी। बाकी राशि स्वयं वहन करनी पड़ेगी। पांच हॉर्स पॉवर की पंप की लागत 3.27 और सब्सिडी राशि 1.96 लाख है। 7.5 एचपी पंप की लागत 4.40 लाख और सब्सिडी 2.66 लाख रुपये जबकि 10 हॉर्स पावर की पंप की लागत 5.57 लाख रुपये और सब्सिडी 2.66 लाख रुपये मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें