प्रेम विवाह के विरोध में थे परिजन
गांव धौकलपुर निवासी आदेश का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन प्रेम विवाह के विरोध में थे। वह कोई गलत कदम न उठा ले, यही सोच कर उसकी शादी भी तय कर दी थी। लेकिन परिजनों को शायद इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि आदेश इतना बड़ा कदम भी उठा लेगा।
रविवार शाम को आदेश जब घर आया था और फोन पर बात करते सीधे छत पर बने कमरे में चला गया। घर के सभी अपने अपने कार्य में व्यस्त थे। छत पर जाने के कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनकर सभी लोग कमरे में पहुंचे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा भी बरामद किया। आदेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।