मैनपुरी। थाना दन्नाहार के गांव बरौली में एक युवक ने रविवार की रात अपने घर के कमरे में दरवाजा बंद कर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव बरौली का रहने वाला चंदन जाटव (18) वर्ष रविवार की रात लगभग आठ बजे अपने मकान के एक कमरे में चला गया। कमरे में जाकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। फंदे से लटककर उसने अपनी जान दे दी। परिवार के एक सदस्य ने दरवाजा खुलवाने के लिए जब दरवाजे को खटकाया तो दरवाजा नहींं खुला। जंगले से झांककर देखा चंदन का शव फंदे से झूलता दिखा।
फंदे पर चंदन का शव लटका देख उसने शोर मचाया। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग वहां आ गए। गांव वालों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतार लिया। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।
दूसरी ओर गांव में चर्चा है कि चंदन ने अपने पिता से किसी काम के लिए 50 हजार रुपये मांगे थे। पिता द्वारा रुपये नहीं देने पर चंदन ने दरवाजा बंद कर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।