फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: असलहा बनाने की फैक्टरी चलाते दो पकड़े

Mon, 28 Oct 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
तमंचा फैक्टरी का संचालन करने वाले आरोपी।
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस सहित एसओजी टीम ने औंछा क्षेत्र में मोहकमपुर पुल के पास एक खंडहर में असलहा बनाने की फैक्टरी चलाते दो अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 11 बने तमंचे, अधबने तमंचे, उपकरणों सहित कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष औंछा अनुज चौहान, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, सर्विलांस प्रभारी गगन गौड़ की टीम ने एक सूचना मिलने के बाद थाना औंछा क्षेत्र में मोहकमपुर पुल के पास एक खंडहर में दबिश दी। खंडहर में पुलिस टीम को एक असलहा बनाने की फैक्टरी चलती मिली। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शेरबहादुर सिंह निवासी नगला लायक थाना दन्नाहार, आशीष कुमार निवासी अलूपुरा थाना कोतवाली बताए।

पुलिस टीम ने दोनों अपराधियों की निशानदेही पर मौके से ही 11 बने तमंचे, अधबने तमंचे, उपकरणों सहित कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अवैध असलहा बनाने के बाद उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति करते हैं। असलहा बेचकर जो रुपया मिला है उसका आपस में बंटवारा कर लेते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शेरबहादुर और आशीष दोनों शातिर अपराधी हैं। शेरबहादुर के खिलाफ तीन तथा आशीष के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। आशीष के खिलाफ एक गैंगस्टर एक्ट का भी मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें