फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर की हिंदूपुरम कॉलोनी निवासी एक युवक ने रविवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को जानकारी होने के बाद सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हिंदूपुरम कॉलोनी निवासी महेश चंद्र (40) का शव सोमवार की दोपहर घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजन ने बताया कि महेश शराब पीने के आदी थे। इसी कारण पत्नी तीन बच्चों को साथ लेकर करीब तीन माह पहले दिल्ली चली गई थी। तभी से वह घर में अकेला रह रहा था। रविवार की रात को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें