फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

Mon, 08 Feb 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा: अभिषेक बंसल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास होटल शिलाजा के कमरे में रविवार को युवक ने फांसी लगा ली। आठ घंटे बाद परिजन पुलिस की मदद से होटल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, युवक तनाव में था। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसी अन्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। परिजन ऑफिस में कार्य करने वाले कुछ लोगों से विवाद होने का आरोप लगा रहे हैं। इस पर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

   
थाना कमला नगर क्षेत्र के तेज नगर कॉलोनी निवासी अभिषेक बंसल (28) पुत्र पवन कुमार न्यू आगरा स्थित एक सीए के ऑफिस में अकाउंटेंट था। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभिषेक सुबह 11 बजे घर से निकला। इसके बाद वापस घर नहीं आया। परिजनों ने फोन मिलाया, लेकिन यह स्विच ऑफ आया। वह अभिषेक की तलाश कर रहे थे। 

मोबाइल लोकेशन से चला पता 
शाम तकरीबन सात बजे पुलिस को सूचना दी। इस पर मोबाइल नंबर लेकर लोकेशन जानी गई। यह राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास की आई। इस पर पुलिस टीम परिजनों के साथ पहुंच गई। देहली गेट स्थित राजामंडी रेलवे स्टेशन की तरफ होटल शिलाजा की पार्किंग में अभिषेक का एक्टिवा खड़ा मिला। इस पर होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कमरा नंबर 114 में अभिषेक ठहरा है। उन्होंने अपना पता मथुरा का दर्ज कराया था। आईडी भी लगाई थी। पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से कमरा खोला तो शव फंदे पर लटका हुआ था। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिषेक पर काम दबाव अधिक था। इस कारण वह तनाव में था। ऑफिस में किसी से विवाद भी हुआ था। इससे वह ज्यादा परेशान हो गया। उन्हें नहीं पता था कि वह यह कदम उठा लेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

मां की साड़ी से बनाया फंदा 
अभिषेक ने होटल के कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा बनाया था। यह साड़ी उसकी मां की थी। वह मां से बेहद प्यार करता था। वह कब साड़ी लेकर निकल गया। इसका परिजनों को भी पता नहीं चल सका। उसका एक छोटा भाई भी है। 

पुलिस के मुताबिक, कमरे में एक कागज पर सुसाइड नोट भी मिला। इसमें अभिषेक ने लिखा कि वह तनाव सहन नहीं कर पा रहा था। इस वजह से आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। अपने परिवार से प्यार करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें