फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में आपत्तिजनक हालात में प्रेमी संग पत्नी को देखा, पति ने कुंडी लगाकर बुलाई पुलिस और फिर...

Sun, 07 Feb 2021 02:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के कस्बा भोगांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी। यह देखकर पति ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस बुला ली। पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाने ले आई। पुलिस दोनों के न्यायालय में बयान दर्ज कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  आगरा: आर्केस्ट्रा में नौकरी का लालच देकर आदिवासी इलाकों से युवतियों की तस्करी, 11 गिरफ्तार

भोगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक की पत्नी के अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध हैं। शनिवार को युवक जब खाना खाने के लिए घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। पत्नी के घर पर नहीं होने पर युवक को कुछ शंका हुई। युवक ने शक होने पर आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की तो उसे पता लगा कि पत्नी अपने प्रेमी के पास गई है। युवक इसके बाद पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचा। यहां पहुंचकर जो कुछ उसने देखा उसके होश उड़ गए। कमरे में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लापरवाही: बगैर फिटनेस दौड़ रहीं कई एंबुलेंस और बसें, सीएनजी किट की चेकिंग नहीं
इस पर पति ने कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खोलकर युवक की पत्नी और प्रेमी को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। थाना पुलिस ने बताया कि महिला के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति दोनों पर कार्रवाई की मांग कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें