फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, छह माह से नहीं मिला था काम-धंधा

Mon, 30 Sep 2019 12:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले के गांव कुकर्सो में शनिवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, जिससे बेटा परेशान था। कई महीनों से कोई काम-धंधा भी नहीं मिला था।
विज्ञापन


थाना बसई जगनेर के गांव कुकर्सो निवासी राम अवतार (28) पुत्र गंगाधर मेहनत-मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण करता था। मृतक के पिता गंगाधर ने बताया कि उनके आठ बिस्वा खेत है। तीन बेटे हैं। बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गई। 

खेतीबाड़़ी के अलावा तीनों बेटे तांतपुर क्षेत्र में पत्थर के कार्यों में मजदूरी करते थे। गांव के अन्य लोग भी वहां काम करते थे, लेकिन पत्थर काटने की मशीन बंद कर दिए जाने से बेरोजगार हो गए हैं। छह माह से कोई काम-धंधा नहीं मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्जा होने के कारण दी जान

राम अवतार शादीशुदा था। उसके आठ माह का बच्चा भी है। काम न मिलने और बारिश के कारण सारी फसल भी बर्बाद होने से सभी परेशान हैं। राम अवतार पर कर्जा भी था। इसके कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घरवालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं एसओ विजय पाल सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कराएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें