फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के संत को जान से मारने की धमकी, सीएम योगी तक पहुंची शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Sep 2019 07:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
दीपकानंद गिरि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में निरंजनी अखाड़ा के संत को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आनन-फानन में पुलिस पहुंची। पीड़ित संत से मिलकर जानकारी जुटाने के बाद धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के ईकरी निवासी दीपकानंद गिरि निरजंनी अखाड़ा गणेश घाट हरिद्वार के संत हैं। वो सनातन भगवा रक्षा दल में धर्माचार्य भी हैं। उनको अज्ञात व्यक्ति ने 27 अगस्त को मोबाइल पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। 

उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। संत ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस की शिकायत की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसटीएफ को दिए खुलासे के निर्देश

मुख्यमंत्री ने संत की शिकायत पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने भी ईकरी पहुंचकर संत दीपकानंद से जानकारी जुटाई। सीओ कुरावली डीपी गौड़ ने जांच शुरू की तो पता चला फोन करने वाले की आईडी भिंड (मध्य प्रदेश) की है। 

पुलिस ने जब आईडी वाले से पूछताछ की तो उसने बताया कि ईकरी के लोग भिंड में काम करने आए थे। उनके पास आईडी न होने पर उसकी आईडी लगवा दी थी। पुलिस संत को धमकी देने वाले की तलाश कर रही है। 

सीओ कुरावली डीपी गौड़ ने बताया कि संत दीपकानंद की शिकायत पर जांच की जा रही है। सर्विलांस के सहारे पुलिस धमकी देने वाले की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें