फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में युवक ने की आत्महत्या: शादी टूटने पर उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 05 Jul 2021 06:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

युवक की शादी सात जुलाई को होनी थी, लेकिन लड़की वालों ने रिश्तों ने तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि गांववाले इसे लेकर तंज कसते थे। उससे आहत होकर युवक ने जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव अगरपुर श्योराई में एक युवक की शादी टूटी तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में मातम परसर गया। सोमवार को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


अगरपुर श्योराई निवासी गिर्राज (25) पुत्र कंचन सिंह की शादी दूसरे गांव की एक युवती से तय हुई थी। पहले शादी की तारीख 30 जून निर्धारित की गई, लेकिन लड़का पक्ष ने मुहूर्त सही न होने पर इसे आगे बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया। 

परिजनों के मुताबिक पिछले सप्ताह लड़की की मां गांव की एक रिश्तेदारी में आई। यहां किसी ने गिर्राज के शराब पीने की झूठी बात कह दी। जिससे लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। शादी टूटने के बाद गिर्राज अवसाद में रहने लगा। 
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों ने टिप्पणी और उपहास कर दिया। जिससे आहत होकर रविवार रात करीब 9 बजे गिर्राज ने घर के कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी सीताराम सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। किसी परिजन ने तहरीर भी नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें