फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार के नाम पर युवक से ठगे 88 हजार रुपये

Fri, 12 Apr 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार के नाम पर युवक से ठगे 88 हजार रुपये
विज्ञापन

मोबाइल पर विज्ञापन देखने के बाद किया था संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। कस्बा कुसमरा निवासी एक युवक ने फोन पर कार का विज्ञापन देखने के बाद खरीदने के लिए संपर्क किया। इसके बाद युवक ठग के जाल में फंस गया और 88 हजार रुपये ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कुसमरा निवासी प्रभात कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मोबाइल चलाने के दौरान इंटरनेट पर एक कार का विज्ञापन देखा। कार बिक्री के लिए बताई गई थी। उन्होंने संपर्क के लिए दिए गए नंबर पर बात की तो देहरादून का निकला। फोन पर बातचीत के दौरान शख्स ने अपना नाम गोपाल कृष्ण बताया। उसने कहा कि वह सेना में है और उसका दूसरी जगह ट्रांसफर हो गया है। जिस कारण से वह अपनी 2019 मॉडल की कार को बेचना चाहता है। बातचीत के दौरान प्रभात ठग की बातों में आ गए। बताए गए नंबर पर 88299 रुपये भेज दिए। उनसे कहा गया था कि चालक कार को 20 मार्च को डिलीवरी दे देगा। लेकिन उन्हें अभी तक कार नहीं मिली। अभी भी रुपये की मांग करते हुए गुमराह किया जा रहा है। ठगी का शिकार युवक ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें