फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एटा में युवक ने संविधान की प्रति में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

Wed, 09 Jun 2021 02:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

बुधवार को एक वीडियो ने पूरे एटा जनपद में हंगामा मचा दिया। साइबर सेल की टीम इस वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एटा में संविधान की प्रति जलाता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने संविधान की प्रति जलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में वह खुद को एटा सदर विधानसभा का बता रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। लोग उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। पुलिस की साइबर सेल जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


वीडियो में युवक एक खेत में बैठा हुआ है जिसमें वह सीधे तौर पर आरक्षण पर विरोध जता रहा है। दो पार्टी के पदाधिकारियों को चुनौती पेश करते हुए कह रहा है कि एटा में वह संविधान जलाने जा रहा है, रोक सकते हो तो रोक लो। यह भी कह रहा है कि जंतर-मंतर पर जिस तरह से किताब को जलाया था, उसी तरीके से यहां खेत पर जला रहा हूं। आरक्षण की श्रेणी में आने वाले लोग केवल सुरक्षित सीट पर ही चुनाव लड़ सकते हैं।

इतना कहने के बाद वह पुआल पर संविधान लिखी किताब रखकर आग लगा रहा है। दो पार्टी और आरक्षण से जुड़ा मामला होने के कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। तमाम लोग एटा पुलिस, यूपी पुलिस, पुलिस महानिदेशक, उप्र सरकार आदि को ट्वीट कर युवक के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने कार्रवाई के की कही बात
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। साइबर सेल के माध्यम से इसकी जांच कराई जा रही है। गहराई से छानबीन चल रही है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है। पूरी जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: श्री पारस अस्पताल: आखिरकार दो तीमारदारों ने तोड़ी चुप्पी, बयां किया 26 अप्रैल का दर्द, कहा- अस्पताल में नहीं थी ऑक्सीजन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें