फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: युवक को जमीन में जिंदा दफनाया...फिर कुछ घंटे बाद जो हुआ नहीं होगा यकीन; कुत्तों ने बचा ली जान

Thu, 01 Aug 2024 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया। उसे मरा समझकर आरोपियों ने जमीन में दफना दिया। आधी रात को कुत्तों ने खून सूंघते हुए गड्ढे को खोद दिया। कुत्तों ने युवक को नोंचना शुरू किया, तो उसे होश आ गया और वो वहां से जान बचाकर भाग निकला। 

 
विज्ञापन
युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया। उसे मरा समझकर जिंदा ही जमीन में दफना दिया गया। आधी रात को कुत्तों ने जमीन खोंदना शुरू कर दी। युवक को नोंचकर खाने लगे, तभी उसे होश आया और वो वहां से भाग निकला। पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


 

सिकंदरा के अरतौनी में दबंगों ने मामूली विवाद में युवक रूपकिशोर को घर से बुलाया। मारपीट के बाद रस्सी से गला घोंट दिया। आरोपियों ने उसे मरा समझ कर गड्ढे में दफना दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आधी रात को कुत्तों ने जमीन खोदकर रूपकिशोर को नोंच कर खाने का प्रयास किया, तभी उसे होश आ गया और वो वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। 

 

पीड़ित ने घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मां रामवती ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की मां ने बताया कि 18 जुलाई को क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें 24 वर्षीय बेटे रूपकिशोर ने एक युवक से गाली देने का विरोध किया था। इसी बात पर आरोपी रंजिश मान बैठे थे।

 
विज्ञापन

उसने बताया कि 18 जुलाई की रात को ही अंकित, गौरव, करन और आकाश घर आए और बेटे को साथ ले गए। गांव के बाहर खेतों की ओर ले जाकर बुरी तरह पीटा। रस्सी गले में डालकर बेटे का गला घोंट दिया। उसे मरा हुआ समझकर जमीन में गड्ढा खोद कर गाढ़ दिया। कुत्तों ने खून सूंघ कर गड्ढा खोद दिया। वो बेहोश था, लेकिन कुत्तों ने जैसे ही उसे नोंचना शुरू किया तो उसे होश आ गया। वो वहां से भागा और आसपास के लोगों से मदद लेकर घरवालों से संपर्क किया। इसके बाद बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें