फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की बंद कोठरी में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 01 Jun 2019 12:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मौके पर एकत्र ग्रामीण महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव गांव के बाहर नलकूप की कोठरी में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव मोहनीपुर निवासी 24 वर्षीय धमेंद्र पुत्र मुन्ना लाल गुरुवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को खेतों पर काम करने गए ग्रामीणों को नलकूप के पास बदबू महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने दरवाजे से झांका तो उनके होश उड़ गए।

युवक का शव लटका होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो फंदे से धर्मेंद्र का शव लटका हुआ था। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

   
सूचना पाकर परिजन भी मौके पर आ गए। युवक शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस आत्महत्या मान रही है। अभी तहरीर नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें