एटा में सोमवार से शुरू हुए नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के पहले ही दिन बवाल हो गया। शहर के जीटी रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने से मना करने पर बाइक सवार युवक ने सेल्समैन को पीट दिया।
इस घटना से पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा हो गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। लेकिन तभी बड़ी संख्या आए अन्य युवक आरोपी को छुड़ाकर ले गए। पुलिस देखती रह गई।
दरअसल, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया है, लेकिन यह अभियान पहले दिन ही पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गया।