फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव खुदकुशी का प्रयास: प्रेमिका से शादी न होने पर परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

Sun, 14 Mar 2021 09:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • इंटरनेट मीडिया पर युवक ने आत्महत्या के प्रयास का वीडियो दोस्तों को किया था टैग
  • वीडियो देखने वालों ने परिजनों को कॉल करके बताया, तब बची युवक की जान 
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका का रिश्ता दूसरे युवक से तय होने पर खुदकुशी का प्रयास किया। घर में फांसी का फंदा बनाने के बाद लाइव वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी डाल दिया। परिचितों ने वीडियो देखकर युवक के परिजनों को कॉल करके जानकारी दी। इस पर परिजनों ने उसे बचा लिया। 

विज्ञापन


युवक की दोस्ती काफी समय से क्षेत्र की ही एक युवती से थी। युवक उससे शादी करना चाहता था। पिछले दिनों युवती का रिश्ता कहीं और तय हो गया। मगर, युवक ने युवती के मंगेतर युवक का मोबाइल नंबर ले लिया। उसे काल करके दोनों के रिश्ते के बारे में बताया। मंगेतर ने युवती के परिजनों से बात की। युवती के परिजनों ने युवक को समझाया। आगे से ऐसा करने के लिए मना कर दिया। 

आगरा: 10 साल की बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वजह जानकर ग्रामीण हैरान
विज्ञापन


इससे परेशान युवक ने आत्महत्या का मन बना लिया। युवक ने शनिवार दोपहर खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने पहले युवती के साथ खिंचाए फोटो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए। इसके बाद फांसी लगाने का लाइव वीडियो बनाने लगा। वीडियो अपने 11 दोस्तों और रिश्तेदारों को टैग कर दिया। वीडियो देखकर वे लोग सन्न रह गए।  

विज्ञापन

वीडियो देखने वालों ने परिजनों को कॉल करके बताया। इस पर परिजन कमरे में पहुंच गए। युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। अपलोड किया वीडियो डिलीट कर दिया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि कुछ लोगों ने फोन करके घटना के बारे में बताया है। हालांकि युवक के घरवालों की तरफ से किसी ने जानकारी नहीं दी है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें