फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होटल में युवती की हत्या कर युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, खुद फोन कर पुलिस को दी सूचना

Thu, 24 Feb 2022 09:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में होटल खंडेलवाल में गुरुवार को युवक ने युवती की हत्या कर खुद विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसने फोन कर पुलिस को भी हत्या की जानकारी दी। सूचना पर होटल पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
होटल के कमरे में जोगेंद्र, पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिम पुरी स्थित खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स होटल में 18 वर्षीय पूजा की हत्या कर उसके प्रेमी जोगेंद्र (20) ने विषाक्त पदार्थ पी लिया। उसने ही पुलिस को कॉल करके उसकी हत्या की सूचना दी। पुलिस ने होटल के कमरे का गेट तोड़कर जोगेंद्र को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पूजा के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि पूजा नगला बेर, जगदीशपुरा की रहने वाली थी। मोहल्ले का ही रहने वाला जोगेंद्र उसे बुधवार रात आठ बजे खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स होटल में लेकर पहुंचा था। उन्होंने अपनी आईडी जमा कराई। कॉम्प्लेक्स के भूतल पर दुकान बनी हैं, जबकि पहली मंजिल पर होटल है। कई कमरे बने हैं।

गेट तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस 

बृहस्पतिवार तड़के चार बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर जोगेंद्र ने कॉल किया। कहा कि उसने प्रेमिका की हत्या कर दी है। खुद भी विषाक्त पदार्थ पी लिया है। कंट्रोल रूम पर सूचना आने पर पीआरवी पहुंच गई। होटल के कमरे के गेट को तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे। 

विज्ञापन

कमरे की रेलिंग के पास जोगेंद्र पड़ा हुआ था, जबकि बेड पर पूजा पड़ी हुई थी। उसके गले पर निशान था। जोगेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पूजा को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पूजा के पिता गोविंद सिंह ने जोगेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पूछताछ में जोगेंद्र ने बताया कि पूजा और वो शादी करना चाहते थे। मगर, पूजा के घरवाले तैयार नहीं थे। इससे परेशान थे। इस कारण ही यह कदम उठाया। उसने पहले पूजा की हत्या की। इसके बाद खुद विषाक्त पदार्थ पी लिया। आरोपी की हालत में सुधार होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पिता ने कहा, धमकी दे रहा था युवक 

पिता गोविंद सिंह ने बताया कि बेटी रविवार सुबह दस बजे शौच के लिए गई थी। इसके बाद लापता हो गई। इसकी सूचना थाना जगदीशपुरा पुलिस को दी थी। मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब से वो थाने के चक्कर काट रहे थे। 

युवक के घरवालों ने मंगलवार को उल्टा उनके खिलाफ ही शिकायत कर दी। इसके बावजूद पुलिस ने सुनवाई नही की। उनसे बेटी को तलाशने की मांग की थी। उनसे कह दिया कि वह आ जाएगी। युवक काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था। विरोध पर धमकी देता था। पहले भी वह बेटी को ले गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें