इस होटल पर मारा छापा
एसडीएम शिकोहाबाद को सूचना मिली थी कि हाईवे स्थित होटल वाई वाई प्लाजा में देह व्यापार हो रहा है। इस सूचना के मिलने के बाद एसडीएम कृतिराज ने तहसीलदार कीर्ति चौधरी, नायब तहसीलदार, सीओ प्रवीण तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर होटल में छापेमारी की। टीम की इस कार्रवाई से होटल कर्मियों के होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें - आगरा बेकरी हादसा: साथी को टिफिन देने आया था कृष्णा, वो भी आग में झुलस गया; मंजर देख खड़े हो गए रोंगटे
कमरे में मिली आपत्तिजनक सामग्री
टीम ने इस कार्रवाई के दौरान एक प्रेमी युगल और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जबकि होटल से शराब बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने पकड़े गए प्रेमी युगल से पूछताछ की। पुलिस की कार्रवाई से दोनों के होश उड़ गए। वे पुलिस से गुहार लगाने लगे। कई बहाने बनाते हुए एक बार माफ करने के लिए भी खूब गिड़गिड़ाते रहे। पुलिस ने दोनों के परिजनों से बात कर आग्रिम कार्रवाई की बात कही।
ये भी पढ़ें - UP: बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स तो हवा में उछल गई युवती, काफी दूर तक घिसटती रही; सीसीटीवी फुटेज वायरल