फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: फोन से शुरू हुई बातचीत ने पार की 'हदें', युवती ने रिश्ते के जीजा पर लगाए शोषण के आरोप

Wed, 12 May 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने अवैध संबंध बनाए। अब वह शादी से मना कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद के किशनी कस्बा में रिश्ते के जीजा से फोन पर शुरू हुई बातचीत कुछ ही दिनो में हदें पार कर गई। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने अवैध संबंध बनाए। अब वह शादी से मना कर रहा है। मामले में शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि जनपद कन्नौज का रहने वाला एक युवक जो कि रिश्ते में जीजा लगता है। उसने कुछ दिनों पूर्व उसके भाई से उसका फोन नंबर ले लिया था। इसके बाद वह उसे फोन करने लगा। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, इस बीच युवक ने कहा कि वह उससे शादी करेगा। उसे झांसे में लेकर उसके साथ अवैध संबंध कायम कर लिए। अब युवक ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक सेना में नौकरी कर रहा है। अभी वह गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला हमारे थाना क्षेत्र का नहीं है। युवती से कन्नौज जनपद शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। - अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक
कासगंज कोरोना : महिला सहित चार की मौत, ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे संक्रमित
विज्ञापन

मैनपुरी में राहत: कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी, 80 नए पॉजिटिव मिले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें