फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जवान बेटी की मौत...पिता ने उठाया ऐसा कदम, ग्रामीणों ने बुला ली पुलिस; इसलिए चिता से निकालवाई गई लाश

Sat, 19 Apr 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरहन के गांव गढ़ी ढहर में 28 वर्षीय जवान बेटी की मौत के बाद पिता की हरकतों ने शक पैदा कर दिया। खेत में अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवती के शव को चिता से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पिता को हिरासत में लिया गया है। 
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन के गांव गढ़ी ढहर में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिता पर हत्या करके शव को जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चिता से अधजले शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कमरे में पति-पत्नी की लाश और बिलखती 20 दिन की बेटी, मौत से पहले का आखिरी ऑडियो...ऐसे ली गई दंपती की जान


 

पिता द्वारा हत्या करने की मिली पुलिस को सूचना
गांव गढ़ी ढहर निवासी हाकिम सिंह की पत्नी रामवती की कोरोना के दौरान मृत्यु हो गई थी। घर में उनकी बेटी क्षमा (28) और 9 साल का बेटा वंश थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम क्षमा की मौत हो गई। आरोप है कि पिता ने ही किसी कारणवश हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें -  UP: नौकरी के पीछे का खतरनाक सच...हर रात लूटी गई आबरू, साढ़े तीन लाख में हुआ सौदा; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो


 

इस वजह से हुआ ग्रामीणों को पिता पर शक
किसान हाकिम सिंह ने आननफानन घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में शव को जलाने की कोशिश की। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने चिता से अधजला शव निकलवाने के बाद हाकिम सिंह को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें -  सावधान: शेयर ट्रेडिंग से कमाई, रिव्यू और पार्ट टाइम जाॅब...उड़ जाएंगे अकाउंट से पैसे, बचने के ये हैं चार तरीके
 
विज्ञापन

चिता से निकलवाई गई लाश
ग्रामीणों ने बताया कि क्षमा चार बेटियों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। हाकिम का व्यवहार अच्छा नहीं था। ऐसे में हत्या की आशंका है। बरहन के थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। पिता ने बदनामी के डर से चिता तैयार करके अंतिम संस्कार करने की कोशिश की थी। जांच की जा रही है। कोई केस नहीं लिखा गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें