फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फोन पर मिलेगी अपनी पसंद और बजट के प्रापर्टी की जानकारी

विज्ञापन
ग्रे वुड
विज्ञापन
आगरा। शहरवासियों को अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये क्षेत्र विशेष में उनके बजट के अनुसार प्रॉपर्टी की जानकारी मिल सकेगी। ग्रेवुड ग्रुप ने रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया डिजिटल आयाम जोड़ते हुए ग्रेवुड होम्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
विज्ञापन

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब लोग रिहायशी और व्यावसायिक प्रॉपर्टी को खरीदने, बेचने और किराये पर देने की सुविधा एक ही ऑनलाइन मंच पर प्राप्त कर सकेंगे। संजय प्लेस स्थित होटल में कंपनी के सीईओ नितिन गुप्ता ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि ग्रेवुड होम्स को विशेष रूप से इस उद्देश्य से तैयार किया गया है ताकि प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यह ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां संपत्ति के मालिक, खरीदार और किरायेदार सीधे जुड़ सकते हैं। ग्रेवुड ग्रुप 15 वर्षों से रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में सक्रिय है। ग्रेवुड होम्स की शुरुआत आगरा से की गई है, लेकिन निकट भविष्य में इसे मथुरा, फिरोजाबाद सहित अन्य शहरों और फिर पैन इंडिया स्तर पर विस्तार दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में कंपनी के सीओओ अमर शर्मा, सीएसओ राघव बंसल, ग्रेवुड ग्रुप के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें