आगरा। ताज रोड, महेंद्रू पार्क में एनएस मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नितिन सोलंकी, देवजी घोष, लोकेश तिवारी, मुकेश जैन, प्रभात गुप्ता, श्याम लाल ने खिलाड़ियों को प्रतिभा के आधार पर नंबर दिए।
ब्लैक बेल्ट तविश त्यागी, वानी, सचदेवा, रेनित बजाज, शानवी अग्रवाल ने प्राप्त किए। यलो बेल्ट लक्षिता, मानस्वी, रिया, आध्या, रविका ओजस्वी, रीया, अरनव व तान्या को मिला। ऑरेंज बेल्ट आईरा, भूमिक, चिराग, आर्य अग्रवाल, अनुष्का व देवांश, ब्लू बेल्ट क्रिशा, अविराज सिंघल व अध्विक ने प्राप्त किए। ग्रीन बेल्ट वंश व हिमांशु, पर्पल बेल्ट शिवम व नम्र। ब्राउन बेल्ट रिधान मिढ्ढा व राघव अग्रवाल ने प्राप्त की। कोच की भूमिका में लोकेश तिवारी, दीपक, गोविंदा, समीर, वंश रहे। प्रदेश महासचिव नितिन सोलंकी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।