फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना किनारे चहलकदमी करते होगा ताज का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यमुना किनारे चहलकदमी करते हुए लोग ताज का दीदार कर सकेंगे। नगर निगम ने इसके लिए वेदांत मंदिर से लड्डू गोपाल की प्रतिमा तक आधुनिक पाथवे का निर्माण कार्य शुरू किया है। 9.50 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस पैदल मार्ग को डेढ़ मीटर चौड़ा रखा गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि काली माता मंदिर से होते हुए हाथी घाट तक इस पाथवे का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में वेदांत मंदिर से यमुना आरती स्थल होते हुए इसे लड्डू गोपाल की प्रतिमा तक बनाया जाएगा। इसके बाद जैसे-जैसे भूमि उपलब्ध होती जाएगी, पाथ वे का काम आगे बढ़ाया जाएगा।
निर्माण पूरा होने पर शहरवासी इस पाथवे पर चहलकदमी करते हुए यमुना की स्वच्छ हवा के साथ ताजमहल, एत्माद्दौला और मेहताब बाग का सुंदर नजारा दूर से देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल यमुना तट को बेहतर बनाएगी, बल्कि लोगों को एक सुरक्षित और आकर्षक वॉकिंग ट्रैक भी उपलब्ध कराएगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि उपलब्ध भूमि के अनुसार परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें