फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के साथ कर सकते हैं एमबीए पार्ट टाइम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में संचालित सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान से नौकरी करने वाले लोग भी एमबीए पार्ट टाइम पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकते हैं। नौकरी वालों की सुविधा के अनुसार सुबह और शाम को कक्षाएं संचालित की जाती हैं। आगरा में नौकरी करने वालों के लिए इस पाठ्यक्रम को करने की सुविधा है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि एमबीए पार्ट टाइम करके लोग नौकरी में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोग ज्ञानवर्धन के लिए भी नौकरी के साथ इस पाठ्यक्रम को करते हैं। संस्थान में एमबीए फुल टाइम, बीबीए, एमकॉम और पीजीडीएमबी पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। सभी रोजगारपरक पाठ्यक्रम हैं। संस्थान के पूर्व छात्र देश और विदेश की नामी कंपनियों में सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी। उन्होंने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। निश्चित अंतराल पर वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी
सेठ पदमचंद जैन संस्थान के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर पहले वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आवेदन फार्म भर सकते हैं। आवेदन फार्म भरे जाने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक ने बताया कि प्रवेश के संबंध में छात्र-छात्राएं कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबरों 9412263433, 9411460620, 8077153121, 9870650402 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम सीटें फीस
बीबीए 60 15,350 रुपये प्रति सेमेस्टर
एमबीए फुल टाइम 60 35,350 रुपये प्रति सेमेस्टर
एमबीए पार्ट टाइम 36 25,350 रुपये प्रति सेमेस्टर
एमकॉम (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ग्रुप) 30 10,350 रुपये प्रति वर्ष
पीजीडीएमबी 30 10,350 रुपये प्रति वर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें