फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंछना के पास टेंपो की टक्कर से एक युवक की मौत

विज्ञापन
03एमएनपी-43-मृतक प्रवेश चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में सोमवार की देर शाम गांव मंछना के पास खड़े वाहन का इंतजार कर रहे दो भाइयों को टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मौज निवासी प्रवेश चौधरी (50) अपने भाई अनिल कुमार के साथ गांव मंछना के पास किसी काम से गए थे। देर शाम करीब आठ बजे दोनों भाई घर वापस आने के लिए पैराडाइज स्कूल के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी शहर की ओर से आ रहे एक टेंपो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रवेश चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं भाई भी घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को थाना एलाऊ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे की रिपोर्ट मृतक के भतीजे विकास चौधरी ने टेंपो चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें