फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव-

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। विप्र कुलभूषण महर्षि परशुराम का जन्मोत्सव तीर्थंनगरी में उल्लास के साथ मनाया गया। हरि की पौड़ी किनारे परशुराम मंदिर पर ब्राह्मण कल्याण सभा के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंदिर को गेंदा गुलाब के पुष्प एवं बेलपत्र से सजाया। सुबह भगवान वराह का पंचाभिषेक कर नूतन वस्त्र व यज्ञोपवीत धारण कराए गए। भगवान परशुराम की पूजन स्तुति कर महायज्ञ किया गया। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में आहुतियां डाली। आचार्य पंडित नरेश वेदांती ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ में आहुतियां डलवाई। भगवान परशुराम की महाआरती उतारी गई। सायंकाल में मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि में मंदिर परिसर में व हरिपदी किनारे दीपमालिका व आतिशबाजी की गई।
देर रात तक मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं पहुंचते रहे। इस दौरान सुरेश पटियात, भारत किशोर दुबे, ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद पांडेय, सौरभ उपाध्याय, शिवजी वैंदेल, शशांक दीक्षित, आशीष भारद्वाज, माधव महेरे, सार्थक मिश्रा, अंशुमान तिवारी, प्रदीप उपाध्याय, गंगाविष्णु माफीदार, हनी तिवारी, हर्ष चौधरी, देवांश पचौरी, गगन कोठेवार, हेमंत पण्डित, संजय दुबे, संजय तिवारी, ब्रजभूषण तिवारी, शिवा दुबे, पवन दुबे, अनुपम मिश्र, गुरुदत्त निर्भय, दुर्गाशंकर तिवारी, अतुल पाराशर, शिवद तिवारी, अनुभव तिवारी, गोपाल दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें