इसके बाद महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज में शिक्षक के तौर पर उन्होंने जीवन शुरू किया। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षण कार्य करते हुए एम.ए. आर्थशास्त्र, एम.ए.हिन्दी एवं एम.ए.समाजशास्त्र की परीक्षाएं उत्तीर्ण की।
यह भी पढ़ें: सपा के गढ़ में 'कमल' खिलाने वाले विधायक बने कैबिनेट मंत्री, जानिए कौन हैं रामनरेश अग्निहोत्री
बी.एड., साहित्यरत्न एवं व्याकरणाचार्य की परीक्षाएं सम्मान सहित उत्तीर्ण की। इस प्रकार जिले के सर्वोच्च शिक्षित शिक्षकों में गिने जाने लगे। 26 वर्षों तक शिक्षकों के लिए संघर्ष किया।
2017 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदयभान ने 1,08,586 मतों से जीत प्राप्त की। इस चुनाव में सपा, बसपा, रालोद के प्रत्याशियों को करारी शिकस्त दी। 70 वर्षीय चौधरी उदयभान सिंह स्नातक हैं और कृषि के साथ साथ उन्हें पेंशन मिलती है।