फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर अपनी दुकान चला रहा विपक्ष : योगी

Mon, 22 Oct 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ व पार्टी पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकारों ने बाबा साहब के नाम पर अपनी दुकान चलाई है। उन्होंने अनुसूचित समाज, गरीब वंचितों और शोषितों का हक नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को विपक्ष की चालों से खबरदार रहने और संगठित होकर उनकी साजिश को बेनकाब करने का संदेश दिया। 
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित पर्ल्स रिसॉर्ट में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिया। डॉ. आंबेडकर का नाम लेकर उनके अनुयायियों का लाभ उठाया है। 

सरकारी योजनाओं के नाम अपना घर भरने के लिए लूट खसोट की है। भाजपा एक मात्र पार्टी जिसने अनुसूचित समाज के उत्थान का काम किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बाबा साहब को भारत रत्न सम्मान दिया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे जुड़े पांच स्थलों को तीर्थ घोषित किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

समाज को बांटने की साजिश

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बिना किसी भेदभाव के ‘सबका साथ, सबका विकास’ सूत्र वाक्य को लेकर मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के विकास की चिंता की है। 

मोदी सरकार ने आते ही विदेशी बैंकों में रखे काले धन को वापस लाने के लिए एसआईटी का गठन किया। भाजपा सरकार की योजनाओं से बौखलाया विपक्ष अब समाज को जाति, धर्म के नाम पर बांटने की साजिश रच रहा है। 

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब-जब हमारा समाज बंटा है तब-तब हम बाहरी ताकतों के गुलाम हुए हैं। कहा कि भाजपा ने अनुसूचित समाज को सबसे अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया है। सबसे अधिक लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, विधायक और एमएलसी के साथ पार्षद भी अनुसूचित वर्ग से हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को दिया ये निर्देश

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज के बीच जाएं। उन्हें बताए कि सरकार की मंशा ठीक होती है तो विकास होता है। उन्हें बताएं कि पिछली सरकारों में उन्हें कैसे छला जाता था और अब कैसे उन तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। 

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने चुनावी रणनीति से संबधित कार्यक्रमों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें