फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जाने के लिए निकली महिला, युवक के साथ ट्रेन के आगे कूदी, मौत

Mon, 22 Oct 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में कुबेरपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक-युवती ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इसमें युवती की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर घायल है। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती निबोरा के पल्तुमपुरा गांव की रहने वाली है। जबकि युवक फिरोजाबाद का है। 
विज्ञापन


कुबेरपुर रेलवे स्टेशन मास्टर ने शुक्रवार की रात करीब एक बजे छलेसर पुलिस को ट्रेने के सामने युवक-युवती के कूदने की जानकारी दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज सुधीर नागर पहुंचे। मौके पर युवक घायल था। जबकि युवती की मौत हो चुकी थी। उन्होंने घायल युवक को अस्पताल भेजा। 

चौकी इंचार्ज ने बताया कि रविवार को महिला के पिता राजवीर निवासी नगला नगला माहवई फतेहाबाद ने उसकी शिनाख्त लक्ष्मी देवी (20) पत्नी सुल्तान सिंह निवासी गांव पल्तुमपुरा थाना निबोरा और घायल युवक की पहचान पुष्पेंद्र (24) पुत्र रामदत्त निवासी पुरामिश्री आनंदीपुर थाना ककरौली फिरोजाबाद के रूप में की। 
विज्ञापन


मृतका के चाचा जोगन सिंह ने बताया कि लक्ष्मी शुक्रवार की शाम अपनी ससुराल जा रही थी। पुष्पेंद्र पुत्र रामदत्त भी गांव जा रहा था। फतेहाबाद में लक्ष्मी अपने ससुर से मिली तथा बाजार से सामान लाने की बात कहकर चली गई। जिसके बाद वो वापस नहीं आई। युवती की शादी एक साल पहले ही हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें