फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषोत्तम मास: कल-कल की ध्वनि के बीच योगेश्वर श्रीकृष्ण ने किया नौका विहार, दर्शन कर भक्तों ने लगाए जयकारे

Thu, 20 Jul 2023 10:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

पुरुषोत्तम मास में कल-कल की ध्वनि के बीच योगेश्वर श्रीकृष्ण ने नौका विहार किया। आराध्य के दर्शन करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिसर जयकारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन
पुरुषोत्तम मास: कल-कल की ध्वनि के बीच योगेश्वर श्रीकृष्ण ने किया नौका विहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कल-कल करता जल और उसमें नौका विहार करते योगेश्वर श्रीकृष्ण। इत्र मिश्रित जल और फूलों से सजी नौका पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु के कृष्ण बाल स्वरूप को देख भक्त सम्मोहित हो गए। मंदिर परिसर में राधे-राधे की गूंज होती रही। मौका था पुरुषोत्तम मास में खाटू श्याम मंदिर में चल रहे मनोरथ उत्सव के दूसरे दिन गंगा दशहरा पर्व का।

विज्ञापन


बुधवार को गंगा दशहरा पर्व मनोरथ के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही कुंड बनाया। फूलों से सजी नौका में कृष्ण के ही एक स्वरूप लड्डू गोपाल को भ्रमण कराया गया। मुख्य यजमान आलोक अग्रवाल थे। पंडित योगेश उपाध्याय ने नौका विहार उत्सव का महत्व श्रद्धालुओं को बताया। बाद में कुंड के जल से श्रद्धालुओं ने जलक्रीड़ा की। 

यह भी पढ़ेंः- रातभर घर में नाचते रहे नाग-नागिन: परिवार वालों को घुसने तक नहीं दिया; फुफकार के बीच दहशत में यूं गुजरा समय
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों से सजे खाटू श्याम बाबा के दर्शन का लाभ भी भक्तों ने उठाया। इस दौरान आशीष अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनिल मित्तल, पवन गोयल आदि मौजूद थे। खाटू श्याम मंदिर में चल रहे मनोरथ उत्सव में बृहस्पतिवार को हरियाली तीज का मनोरथ मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें