फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: युवा दिवस पर 20 हजार छात्र करेंगे सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। युवा दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को होने वाले इस महायज्ञ में 20 हजार छात्र एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इस बार केवल एक नहीं, बल्कि दस केंद्रों पर सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। इस बार सोमवार को शहर के दस केंद्रों पर इसका आयोजन होगा। इसमें स्कूलों के 20 हजार छात्र प्रतिभाग करेंगे। सूर्य नमस्कार महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने में संयोजक जुटे हुए हैं। कार्यक्रम संयोजक विकास मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुबह दस बजे एक साथ ये कार्यक्रम होगा। इसके लिए सभी को जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक
शनिवार शाम को संघ कार्यालय में सूर्य नमस्कार महायज्ञ की तैयारियां को लेकर संघ लेकर बैठक हुई। में जिला प्रचारक अनुराग कुमार ने अब तक की तैयारियों के बारे में जानकारी करने के साथ ही सभी को केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार का ये कार्यक्रम यादगार होगा। इस दौरान जिला कार्यवाह अवधेश गुप्ता, नगर प्रचारक विमल कुमार, नगर कार्यवाह राहुल कुमार, संयोजक विकास मिश्रा व सह संयोजक पंकज भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें