फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari Temple: योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे वृंदावन, बांके बिहारी के किए दर्शन; कड़ा रहा सुरक्षा घेरा

Mon, 15 Apr 2024 10:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बाबा रामदेव कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार शाम को बांकेबिहारी मदिर पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु स्वामी रामदेव कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार शाम को श्री बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पट खुलते ही उन्होंने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने पूजन कराया। उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला और भोग दिया। वह मंदिर में करीब 15 मिनट रहे और आराध्य का पूजन किया। इस दौरान वह मीडिया से बचते नजर आए।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने बताया कि स्वामी रामदेव ने विश्व के कल्याण और देश में शांति और खुशहाली की कामना के साथ बांकेबिहारी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। वहीं दूसरी ओर लोगों के बीच चर्चा है कि पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद स्वामी रामदेव ठाुकरजी की शरण में आए हैं। क्योंकि विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बिना शर्त काफी का हलफनामा स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें