फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज और कल शीतलहर का येलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। तापमान में लगातार चल रहे उतार चढ़ाव के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पिछले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हिमालय में हुए हिमपात वाले क्षेत्रों से चली ठंडी हवाओं का मैदानी इलाकों में असर दिखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह के समय शीतलहर चलने का अनुमान है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम शुष्क रहने की वजह से प्रदूषणकारी तत्वों की मात्रा भी हवा में घुलकर लोगों के लिए सांस लेना दूभर करती रही। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई शाम 4 बजे 202 दर्ज किया गया। इस दौरान शहर के पॉश इलाके संजय प्लेस पर औसत एक्यूआई 250, मनोहरपुर में 159, रोहता में 181, आवास विकास में 219 व शास्त्रीपुरम में 178 दर्ज किया गया। वहीं, शाहजहां गार्डन स्टेशन तकनीकी खराबी के चलते डाटा रिकॉर्ड नहीं कर सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें