फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को पत्र: प्रधानमंत्री जी, यमुना को लौटा दीजिए उसका प्राचीन स्वरूप

Mon, 27 Mar 2023 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

यमुना प्रेमियों ने नदी को प्रदूषण से बचाने और अवरिल जल प्रवाह की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। 
 
विज्ञापन
यमुना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री जी, आपका ध्यान यमुना की गंभीर स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। जहरीले कचरे से नदी प्रदूषित हो गई है। हमें नदी का प्राचीन स्वरूप और खोया हुआ गौरव लौटा दीजिए...। ये खत रविवार को यमुना प्रेमियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा।

विज्ञापन


सोमवार को यमुना छठ है। इसे यमुना जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। रिवर कनेक्ट कैंपेन के तहत एत्माउद्दौला व्यू प्वाइंट पर यमुना की आरती होगी। फिर यमुना भक्त कार सेवा करते हुए नदी किनारों पर सफाई करेंगे।

कैंपेन संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि पीएम मोदी को पत्र लिख कर यमुना को प्रदूषण से बचाने की मांग की गई है। मथुराधीश मंदिर के महंत जुगल श्रोतिया ने बताया कि यमुना छठ को धूमधाम से मनाया जाएगा। नदी पर सफाई अभियान होगा। यमुना प्रेमी डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, चतुर्भुज तिवारी ने यमुना को बचाने की सरकार से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'जवान मौत है, कुछ कम पैसे ले लो भाई': लाशों का भी होता है सौदा, यहां की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें