Flood In Agra: लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना फिर उफान पर है। लाल निशान से महज तीन इंच दूर है। मंगलवार को 10 घंटे में चार इंच जलस्तर बढ़ा है। लो फ्लड लेवल 495 फीट है। शाम छह बजे तक वॉटर वर्क्स पर यमुना जलस्तर 494.7 फीट था। यमुना में बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने फिर अलर्ट जारी किया है।
यमुना की बाढ़ से पिछले दिनों 40 गांव प्रभावित हुए थे। पहले हथिनीकुंड से 3.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके बाद 13 साल में यमुना जलस्तर 499.3 फीट तक पहुंच गया। मीडियम फ्लड लेवल 499 फीट पर है। 21 जुलाई को फिर हथिनीकुंड से 2.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है।
यह भी पढ़ेंः- हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत
बाढ़ नियंत्रण प्रभारी राकेश बाबू के अनुसार हथिनीकुंड से छोड़ा पानी अभी गोकुल बैराज नहीं आया, लेकिन उससे पहले ही ओखला व गोकुल बैराज के जलाशय को खाली किया जा रहा है। इस वजह से मंगलवार को ओखला व गोकुल दोनों बैराज से डिस्चार्ज बढ़ गया है। उन्होंने कहा, हर घंटे यमुना जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सभी कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ चौकियां अलर्ट की गई हैं।
यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला
स्मारकों में भरा पानी, बगीचों में कीचड़
एत्मादउद्दौला स्मारक की यमुना की तरफ स्थित बारादरी के नीचे कमरों में पानी अभी भरा है। महताबाग बाग 18 जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद है। ताज व्यू पॉइंट भी डूबा है। बगीचों में कीचड़ है। दोबारा जलस्तर बढ़ने से स्मारकों में फिर पानी भर सकता है।