Flood In Agra: लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना फिर उफान पर आ गई है। बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से 1.3 फीट अधिक रहा। तटवर्ती इलाकों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। 47 बाढ़ चौकियों से हर घंटे जलस्तर की निगरानी हो रही है। किनारे बसे लोगों को नदी में जाने पर रोक है।